मथुरा। कोसीकलां पुलिस द्वारा चोरी की बाइक समेत पकड़े आरोपी ।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा) वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल बृहस्पतिवार को ईदगाह मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान बॉबी व प्रवीन निवासी आदर्श नगर काॅलोनी बठैनगेट के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर समीप के एक प्लाॅट में बने कमरे में छिपा रखी चोरी की 5 बाइकें बरामद कीं।
आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकाें में से एक बाइक चोरी के कार्यों में प्रयोग करते थे। बाइकों को औने-पौने दाम पर बेचते थे। दोनों आरोपियों पर चार-चार मामले चल रहे हैं। वहीं अन्य राज्यों से मामलों की जानकारी कराई जा रही है।
अपहरण के मामले में वांछित आरोपी पकड़ा
पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित सूरज निवासी ग्राम गुहेता दस विसा को पकड़कर उसकी निशानदेही पर अपहृत युवती को बरामद किया।