फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चोरी की 5 बाइकों समेत दो अंतरजनपदीय चोर पकड़े

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां पुलिस द्वारा चोरी की बाइक समेत पकड़े आरोपी । - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा) वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल बृहस्पतिवार को ईदगाह मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। घेराबंदी कर युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान बॉबी व प्रवीन निवासी आदर्श नगर काॅलोनी बठैनगेट के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर समीप के एक प्लाॅट में बने कमरे में छिपा रखी चोरी की 5 बाइकें बरामद कीं।
आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकाें में से एक बाइक चोरी के कार्यों में प्रयोग करते थे। बाइकों को औने-पौने दाम पर बेचते थे। दोनों आरोपियों पर चार-चार मामले चल रहे हैं। वहीं अन्य राज्यों से मामलों की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन


अपहरण के मामले में वांछित आरोपी पकड़ा
पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित सूरज निवासी ग्राम गुहेता दस विसा को पकड़कर उसकी निशानदेही पर अपहृत युवती को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें