फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ीं, दो की हालत गंभीर

Sat, 18 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जचौंदा चौराहे के निकट आमने सामने से आ रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। कई लोग घायल हुए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। दो की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन


फरह के गांव शाहपुर से 36 लोग शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली से गांव बसौंती में मृत्युभोज में शामिल होने जा रहे थे। गोवर्धन की तरफ  से एक किसान ट्रैक्टर-ट्राली में अनाज भर कर ला रहा था। जचौंदा चौराहे के समीप दोेनों ट्रैक्टर भिड़ गए। इसमें सोनालिका ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। उसका चालक मौके से भाग गया।

महिला-पुरुषों से भरे फार्मट्रैक ट्रैक्टर का चालक और अन्य दो लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में ओमप्रकाश और गरब सिंह की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। महाराज सिंह, लच्छो, माया देवी, शारदा, मुन्नी, साहब सिंह, सौदान सिंह भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम रहा। सूचना पर पहुंचे अडीग चौकी प्रभारी लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें