फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग ने कराया बवाल: गेस्टहाउस के समीप के समीप कार खड़ी करने को लेकर विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे

Fri, 10 Jan 2025 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में  गेस्टहाउस का प्रबंधक घायल हो गया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।  
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के मांट रोड पर एक गेस्टहाउस के समीप यात्री की कार खड़ी करने पर दो गेस्ट हाउस प्रबंधकों के बीच विवाद हो गया। लाठी-डंडों से हमला कर एक गेस्टहाउस के प्रबंधक को घायल कर दिया और तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित प्रबंधक ने यात्रियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यहां की है घटना
मांट लिंक रोड स्थित नवीन उप मंडी स्थल के समीप मोहिनी कुंज आश्रम नाम से चल रहे गेस्ट हाउस के प्रबंधक विक्रम सोनी ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि आश्रम के समीप स्थित राधिका मोहन सेवा सदन गेस्ट हाउस पर 7 जनवरी की रात को आए यात्रियों ने अपनी गाड़ी रास्ते में खड़ी कर दी।

दर्ज कराया गया मुकदमा
जब प्रबंधक विक्रम ने गाड़ी को मार्ग के एक तरफ खड़ी करने के लिए कहा तो राधिका मोहन सेवा सदन के प्रबंधक भूपेंद्र चौधरी और उसके साथी आशुतोष, काकू एवं एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि प्रबंधक विक्रम की कनपटी पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गेस्टहाउस प्रबंधक विक्रम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें