फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल के कमरे से महिला का गहने और रुपये भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई युवक की करामात

Fri, 10 Jan 2025 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक होटल में रुकी महिला का रुपये और गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। चोर की करामात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल में रुकी दिल्ली की महिला का 2 लाख रुपयों और जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। कार से आया संदिग्ध युवक पर्यटक के परिचित से मिलने के बहाने आया था। बैग कमरे से निकालने के बाद भाग गया। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली की पुष्पा अपनी दो बेटियों के साथ आगरा आईं हैं। उनके पति की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी। वो आगरा में ही रहना चाहती हैं। उनके पास कुछ रुपये और गहने थे। कुछ दिन दिन पहले ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल माधव पैलेस में कमरा लिया था। उनके साथ बहन भी थी। कलाल खेरिया का परिचित युवक उनकी मदद कर रहा है। पुष्पा ने पुलिस को चोरी की सूचना दी।

 बताया कि 6 जनवरी की सुबह 7 बजे वह अपने कमरे में सो रही थीं। बड़ी बेटी और बहन बाहर चाय पीने गई थीं, तभी एक युवक आया। वह कमरे का गेट खुला होने की वजह से बैग निकालकर ले गया। बैग में दो लाख रुपये, जेवरात रखे थे। पुलिस ने होटल कर्मचारी से पूछताछ की। पता चला कि एक युवक कार से आया था। उसने चेहरा छिपा रखा था। कर्मचारी से कहा था कि महिला के परिचित युवक से मिलने जा रहा है। कुछ देर बाद बैग लेकर निकला और चला गया। पुलिस कार नंबर की मदद से आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें