फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, एक ने दूसरे पर जमकर बरसाए डंडे; पुलिस कर रही जांच

Mon, 11 Mar 2024 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष में दूसरे पक्ष के एक छात्र पर जमकर डंडे बरसाए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
नौहझील पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इस दौरान एक छात्र पर जमकर डंडे बरसाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया। उनसे झगड़े के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मामला नौहझील कोतवाली क्षेत्र के कोलाहर गांव स्थित सीएलए विद्यालय का है। यहां आरकेडीएन विद्यालय के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार को प्रथम पाली में कक्षा 10वीं की गणित की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर छात्रों में किसी बात पर हाथापाई और मारपीट हो गई। 

इससे नौहझील-गौमत मार्ग पर जाम के हालात पैदा हो गए। एक गुट ने छात्र शांतनु की पिटाई कर दी। कॉलेज प्रबंधक व शिक्षकों ने बीच-बचाव कर शांतनु को कॉलेज परिसर में बैठा लिया। सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही आरोपी छात्र भाग निकले। सीएलए ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज अग्रवाल ने बताया कि केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस को सूचना भेजी गई थी। लेकिन इलाका पुलिस नहीं आई। अगर पुलिस मौके पर होती तो मारपीट नहीं होती। 
विज्ञापन


इधर आरकेडीएन विद्यालय के प्रधानाचार्य एफआर खान ने बताया कि परीक्षा से पूर्व क्या घटना हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी कोलाहर जितेंद्र सिंह तेवतिया ने बताया कि छात्रों से पूछताछ की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें