चौमुंहा। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा फ्लाईओवर पर एक वाहन ने दो बाइक सवार दोस्तों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों दोस्त एसी रिपेयरिंग कर कार्य करते थे। सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया।
शनिवार देर शाम नई बस्ती डीग गेट मथुरा निवासी अजीम (18) पुत्र नईम तथा शाहरुख (24) पुत्र मुन्ना छाता की तरफ से बाइक से मथुरा आ रहे थे। हाईवे पर छटीकरा फ्लाईओवर उतरते ही पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। शाहरुख की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा अजीम को राहगीरों ने जिला अस्पताल भिजवाया।
जहां कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान अजीम ने दम तोड़ दिया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक एसी रिपेयरिंग का कार्य करते थे। जोकि उधारी के रुपये लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। शाहरुख की शादी हो गई थी। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। संवाद
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत ओल की तरफ से आ रहे बाइक सवारों को वाहन ने टक्कर मार दी l जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवकों के नाम पते नहीं चल सके हैं। शनिवार शाम को यह घटना हुई। संवाद