फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। कार्तिक शुक्ल पक्ष पर प्रसिद्ध गिरिराज धरण ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज मंदिर में परंपरागत अन्नकूट महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सात वर्षीय बाल स्वरूप में विराजमान ठाकुर श्री हरिदेव जी महाराज ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण किए हुए भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। महोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और जय गिरिराज, जय हरिदेव के जयघोष से पूरा धाम गूंज उठा।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल मंगला आरती के साथ हुई। इसके बाद ठाकुर जी का पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। नए वस्त्र, फूलों की माला और हीरे-जवाहरात से ठाकुर जी का मनमोहक शृंगार किया गया। दोपहर में ठाकुर जी की राजभोग सेवा संपन्न हुई। शाम करीब चार बजे मुख्य प्रांगण में अन्नकूट की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, केले के पत्तों और झालरों से सजाया गया था।

56 भोग से सजा गोवर्धन पर्वत
महोत्सव का मुख्य आकर्षण 56 भोग से सजाया गया गोवर्धन पर्वत रहा। सेवायतों ने चावल, मूंग दाल, कढ़ी, पकौड़े, आलू-गोभी, कद्दू, बैंगन, पालक समेत कई तरह की सब्जियों से झांकी तैयार की। इसके अतिरिक्त खीर, हलवा और 56 प्रकार की मिठाइयों से पर्वत को आकर्षक रूप दिया गया। पर्वत के चारों ओर अन्न के ढेर लगाए गए।
विज्ञापन

-
प्राचीन परंपरा का निर्वहन
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाया था। ब्रजवासियों ने कृतज्ञता में अन्नकूट का भोग लगाया था। उसी प्राचीन परंपरा का निर्वहन आज भी हो रहा है। महोत्सव के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। ढोल-नगाड़े, मृदंग और हरिनाम संकीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शाम को अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने पंक्तियों में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव का संचालन पंकज गोस्वामी सहित गोस्वामी समाज के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर कैलाश चंद गोस्वामी और पुरुषोत्तम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें