फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो की मौत

Thu, 20 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दरोगा के बेटे सहित दो युवकों की मौत हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। मरने वाले दोनों युवक अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर होंडा अमेज कार यूपी 81, बीटी 6295 बुधवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। थाना जमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन 106 के समीप किसी वाहन की टक्कर से कार में सवार मनोज कुमार (28) निवासी जट्टारी (अलीगढ़) की मौत हो गई और साथी युवक मुकेश घायल हो गया। मृतक युवक गाजियाबाद में तैनात एक दरोगा का पुत्र बताया जा रहा है। 

दूसरा हादसा नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 66 बाजना कट पर हुआ। नोएडा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल बाजना कट पर मुड़ते समय अचानक ट्रक से टकरा गई। इससे बाइक सवार विनीत कुमार (25) निवासी गांव गांगौली (अलीगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कैलाश अस्पताल जेवर भेज दिया गया।
विज्ञापन


तीसरा हादसा थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 114 के समीप हुआ। चालक अमर सिंह निवासी जनकपुरी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद बुधवार रात टैंकर एचआर 55, एच 5241 में नाइट्रोजन गैस लेकर आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रहे आयशर कैंटर यूपी 79, टी 2588 उनके टैंकर से टकरा गया। इससे टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और नाइट्रोजन गैस उड़कर वातावरण में घुल गई। टैंकर चालक ने गैस उड़ने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें