फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर के निकट बाइक सवार दो कारीगर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक भाग गया, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वृंदावन के बाराघाट निवासी जयकृष्ण उर्फ निक्की और गोरा नगर निवासी रवि सैनी हलवाई और कैटरिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोनों बाइक पर सवार होकर कैटरिंग का पेमेंट लेने के लिए निकले थे। जैसी ही उनकी बाइक गोवर्धन चौराहा फ्लाईओवर पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों घायल होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रवि के पिता प्रदीप सैनी ने बताया उनकी पुत्रवधू गर्भवती है। अपने पति के निधन की सूचना मिलते ही वह बेहोश हो गई। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए हैं। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें