फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहले दिल स्व-गणना में 33वें स्थान पर रहा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में चल रहे स्व-गणना अभियान के पहले दिन जिले ने प्रदेश में 33वां स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे दिन चार हजार लोगों ने अपनी स्व-गणना पूरी की। इनमें सभासद, बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य जैसे जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आह्वान पर जिले के करीब 4 हजार से अधिक जनप्रतिनिधियों व लोगों ने खुद आगे बढ़कर स्व-गणना पूरी की। जनप्रतिनिधियों ने न केवल स्वयं का विवरण दर्ज किया बल्कि अपने क्षेत्रों के लोगों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग के लोग, पुरस्कार विजेता, एनसीसी, एनएसएस और सामाजिक कार्यकर्ता स्वगणना करेंगे। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि पहले दिन प्रदेश में जिला 33वें स्थान पर रहा है, जिसे सुधारने के लिए जिला प्रशासन काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें