फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, आरोपी गाड़ी लेकर फरार

Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मांट थाना क्षेत्र में साल के अंतिम दिन तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के समीप सुरीर-मांट मार्ग पर हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में दोनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों के मृत होने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें