फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को ढाई साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत में गैंग बनाकर चोरी करने वाले अभियुक्त को दोषी मानते हुए ढाई साल के कारावास की सजा सुनाई है और पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा नौहझील निवासी सोनू पुत्र राजाराम साथियों के साथ मिलकर इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके खिलाफ चोरी के कई मुकदमे थाना नौहझील में दर्ज हैं, इन्हीं के आधार पर अभियुक्त को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया। सितंबर 2020 में सोनू पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया, तभी से कोर्ट में मामला विचाराधीन था। शुक्रवार को
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कमलेश कुमार पाठक की अदालत ने चोरी व नकबजनी जैसे मामलों में सोनू को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। शासन की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को 1 माह का अतिरिक्त कारावास झेलना होगा। सोनू का दूसरा साथी राहुल पहले से ही जेल में है उसे पहले ही न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें