फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रुपये वापस मांगने पर हमला करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रुपये वापस मांगने पर हमला करने वाले दो आरोपियों को थाना गोविंदनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली के नगला पायसा निवासी सौरभ नाथ चतुर्वेदी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गोविंदनगर के अर्जुनपुरा निवासी आरिफ टाइल-पत्थर का काम करता है। उन्हाेंने अपने घर में टाइल लगाने का ठेका दिया था, रकम भी एडवांस दे दी थी। जब काम नहीं हुआ तो 30 अप्रैल को उससे रुपये वापस मांगे। इस पर वह कहासुनी करने लगा। अपने साथियों के साथ सौरभ पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरिफ व उसके दो साथी साहिद और शोएव को नामजद कराया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शोएव और आरिफ को शनिवार रात गऊघाट के पास से गिरफ्तार किया है। संवाद


महिला की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार
मथुरा। थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा में घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोक्षधाम के निकट रहने वाले आकाश ने बताया कि 29 अप्रैल की रात कॉलोनी के चार युवक घर के बाहर शराब पी रहे थे। उनकी मां रामवती (56) ने जब मना किया तो युवकों ने मां पर डंडों व सरिया से हमला कर दिया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। उन्होंने कॉलोनी के ही आसू, गगन, आदित्य और ऋषि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस ने चमेली देवी इंटर कॉलेज तिराहे के पास से गगन और आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आसू और ऋषि की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें