फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सूरज तोमर के नाबाद 71 रन से इलीट अकादमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला जूनियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को इलीट क्रिकेट अकादमी ने हरीश राघव क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। सूरज तोमर ने नाबाद 71 रन की शानदार पारी खेली । अयान चौधरी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरीश राघव क्रिकेट अकादमी की टीम 27.2 ओवर में 132 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक ठाकुर ने 19, आदित्य ने 17, सम्राट ने 15 और लव यादव ने 14 रन बनाए। इलीट अकादमी की ओर से राघव अग्रवाल ने चार और अयान चौधरी ने तीन विकेट लिए। अरविंद लोधी और करन कुंतल को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलीट क्रिकेट अकादमी ने 26.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सूरज तोमर ने नाबाद 71 और करन कुंतल ने 44 रन का योगदान दिया। हरीश राघव अकादमी की ओर से बादल ने चार विकेट लिए, जबकि शिवा शर्मा और विवेक ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की भूमिका अनिल आहूजा और गौरव जादौन ने निभाई। स्कोरिंग भुवन ने की। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बुधवार को वृंदावन क्रिकेट अकादमी के मैदान पर अचीवर्स क्रिकेट अकादमी और नेशनल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। इस दौरान अशोक कैंथवाश, रोहित सिंह, मोहम्मद अफजल और विष्णु सहित अन्य मौजूद रहे।
-
वॉलीबॉल में रमनलाल शोरावाला स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम
मथुरा। सेंट फ्रांसिस स्कूल में 24 अक्तूबर को आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय लौटी टीम का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि टीम की कप्तान जाह्नवी तिवारी के साथ ज्योति, सावनी, साधना, दर्शना, खुशी, कृतिका, दिव्या और कुमारी खुशी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम कोच जेपी कुशवाह और रेखा शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की निदेशिका लता गोयल ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें