फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के समक्ष गोवर्धन के कलाकार देंगे मयूर नृत्य की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर देश की विभिन्न संस्कृतियों के बीच राधा-कृष्ण एवं गोपियों के प्रेम के प्रतीक मयूर नृत्य की झांकी नजर आएगी। मयूर नृत्य की प्रस्तुति के लिए श्रीगिर्राज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के अंतरराष्ट्रीय कलाकार मुरारी लाल तिवारी के निर्देशन में खेरिया एयरपोर्ट पर जाएंगे।
विज्ञापन

मयूर नृत्य की अभिनव प्रस्तुति के लिए कलाकारों ने रिहर्सल किया। कलाकारों को विदेशी मेहमान के आगमन के बारे में बताया गया। मुरारी लाल तिवारी ने बताया कि पारंपरिक ब्रज के मयूर नृत्य की प्रस्तुति में 20 से 22 कलाकार प्रतिभाग करेंगे। बरसाने की मोरकुटी पर मोर बन आयौ रसिया का गायन होगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण, उनकी आल्हादिनी शक्ति राधारानी, गोपिकाएं एवं गोप मयूर बन कर नृत्य करेंगे। इसमें पारंपरिक ढप, ढोलक, मृदंग एवं हारमोनियम से गायन होगा।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से मयूर नृत्य की प्रस्तुति के लिए उन्हें अवसर प्रदान किया गया है। वे इससे पूर्व ब्रज की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों को विदेश में कर चुके हैं, लेकिन इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति स्वयं ब्रज की संस्कृति से जुड़े नृत्य को निहारेंगे। रिहर्सल में गोविंद तिवारी, वेद शर्मा, मोंटी शर्मा, ललित लवानियां, अर्जुन पुजारी, कान्हा शर्मा, राधाबल्लभ शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें