फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रक ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 12 बजे घर लौट रहे दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पैदल हाईवे के दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हाईवे थाना क्षेत्र के आनंदवन फेस-2 के रहने वाले श्याम लाल शास्त्री (70) की पत्नी प्रेमवती की आंखों का इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर को वह पत्नी को साथ लेकर डॉक्टर को दिखने जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा-आगरा हाईवे पर मीरा मगन पैराडाइज मैरिज होम के सामने हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को राैंद दिया और चालक भाग गया।

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने घायलों को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान प्रेमवती ने दम तोड़ दिया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक हरियाणा नंबर का है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें