सौंख। कस्बा समेत ग्रामीण अंचल में स्वतंत्रता दिवस विभिन्न शिक्षण संस्थान और सरकारी कार्यालयों में मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन योगेश लंबरदार ने ध्वजारोहण किया।
महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ रेखा शर्मा, ग्राम पंचायत नैनूपट्टी में प्रधान डा. देवेंद्र सिंह, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला जंगली में प्रबंधक जगदीश कुंतल, सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष मुकेश चौधरी व पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, आढ़तिया मंडी संघ कार्यालय पर अध्यक्ष संजय बंसल, व्यापार मंडल कार्यालय पर नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने ध्वजारोहरण किया। इसके अलावा गुरुकृपा लाइब्रेरी, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय लोरिहा पट्टी, लालपुर के स्कूलों, ग्राम पंचायत बछगांव, मगोर्रा, लोरिहा पट्टी, पाली डूंगरा, ऊंचागांव में प्रधानों ने ध्वजारोहण किया।
उधर, पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय, मां भगवती उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कॉलेज, कांग्रेस कार्यालय, नगला खारी, ग्लोबल जीनियस कॉलेज, रालोद कार्यालय, मगोर्रा भाजपा कार्यालय, विद्युत सबस्टेशन, नेहरू युवा केंद्र पर भी झंडा फहराया गया। जिला सहकारी बैंक में निदेशक जगदीश कुंतल, भूमि विकास बैंक में चेयरमैन विजय सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पूर्व सभासद हरिओम अग्रवाल, नन्नूमल अग्रवाल, हवलदार श्याम सिंह, संतोष चौधरी, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद