फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला-पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोंडा के देवीपाटन में होने वाली प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता और कानपुर में होने वाली सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल 18 अक्तूबर को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि देवीपाटन गोंडा में 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। वहीं कानपुर में 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। दोनों प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय ट्रायल 18 अक्तूबर की दोपहर 2 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इसके बाद 19 अक्तूबर को मंडलीय स्तर के ट्रायल आगरा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। ट्रायल के लिए आने वाले खिलाडी अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। प्रपत्रों के बिना ट्रायल देना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें