फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टूटकर गिरे पेड़, ओलवृषर्ट से फसल को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शाम को तेज आंधी के साथ बारिश ने एक ओर तो लोगों को गर्मी से राहत दी तो दूसरी ओर तेज आंधी ने शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचल में भी तबाही मचाई। कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इस कारण घंटों यातायात बाधित रहा। आंधी के बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल को नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

मथुरा में मंगलवार शाम तकरीबन चार बजे धूलभरी आंधी चलने लगी। आंधी के कारण वृंदावन कुंभ में कई पंडाल गिर पड़े। कुछ देर की आंधी के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। काफी देर तक बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि प्रशासन को सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
जिले में आंधी ओले और बारिश से गेहूं की फसल में भारी नुकसान को लेकर आर्थिक मुआवजा देने की मांग भी होने लगी है। महावन में भी आंधी और बरसात से कई जगह से छप्पर उखड़ गए और फसल गिर गई। पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए और रास्ते जाम हो गए। उधर, राया, मांट, चौमुहां, टैंटीगांव, नौहझील, टाउनशिप में भी आंधी और बरसात से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें