फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, बच्ची समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आगरा के अछनेरा थाना अंतर्गत साधन गढ़ी निवासी गौरव (22) पुत्र साहब सिंह मंगलवार सुबह तूरी से भरी आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शेरगढ़ आ रहा था। कोसी-शेरगढ़ मार्ग पर लघुशंका आने पर वह वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। सूचना मिलते ही शेरगढ़ पुलिस मौके पर पंहुच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाईवे पर सोमनाथ मैरिज होम के पास सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को मैक्स पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में रामस्वरूप(55) पुत्र लौहरे निवासी प्रेमनगर मांट की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी चंद्रवती(50), साली मायावती (40) पत्नी जगदीश निवासी अड़ींग गोवर्धन और चार साल की बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अड़ींग से टेंपो में सवार होकर हाईवे स्थित मौर्या अस्पताल आए थे। यहां उनका कोई परिजन भर्ती था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें