फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी में गिरे पेड़, टिन-छप्पर उड़े

Fri, 28 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
विज्ञापन
आंधी से हुई मुश्किल
विज्ञापन

विज्ञापन
दिन में तेज धूप रही और शाम को अचानक तेज आंधी के बाद कुछ जगह बरसात भी हुई। लगातार तीन दिन से मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से बदल रहा है। आंधी से देहात में कई स्थानों पर पेड़ गिरने, टिन-छप्पर उड़ने से लोग परेशान हो गए।

गुरुवार को दोपहर बाद पहले तेज हवाएं और फिर आंधी ने मौसम का रुख पलट दिया। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


टाउनशिप क्षेत्र में शाम को तेज आंधी के चलते यातायात अवरुद्ध हो गया। फरह में तेज आंधी के साथ तेज बरसात भी हुई। राधाकुंड में तेज बरसात, नंदगांव और चौमुंहा, सौंख में भी बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आंधी से जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
बलदेव नगर और देहात में तेज आंधी के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। आंधी से टिनशेड, छप्पर आदि उड़ गए, कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। आंधी के बाद आई बारिश से लोगों को धूल और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


देहात में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। फरह क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, टिनशेड उड़ गए। आंधी से खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया, इससे किसानों का काफी नुकसान हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें