फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास ठेके का विरोध करने वालों पर केस

Fri, 28 Apr 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मंदिर के समीप शराब की दुकान का विरोध करने वाले करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। हालांकि उनके नाम नहीं खोले गए हैं।
बुधवार की शाम महोली रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप शराब की दुकान को लेकर लोग सड़कों पर उतरे थे। जाम लगाकर लोगों ने शराब की दुकानों को हटवाने की मांग की। दुकान से महिलाओं पर बोतलों से हमला किया तो भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया था। हालांकि उस वक्त तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया था। बाद में सभी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई। देर रात को कोतवाली में शराब की दुकान के स्वामी बालेश कुमार पुत्र हरी सिंह की तहरीर पर कमल शर्मा, हरि गोपाल, बंटी चौधरी, पप्पू पहलवान, बहादुर सिंह, राजेश उपाध्याय, विष्णु पटेल, रुस्तम पटेल, रिंकू चौधरी, ललित चौधरी, पीयूष गोयल, एवं अन्य महिलाओं के खिलाफ कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। इन सभी पर 147, 323, 504, 506, 452, 427 एवं 341 आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की शह पर खुली शराब की दुकान 
मथुरा। बवाल के बाद गुरुवार को हनुमान मंदिर के समीप शराब की दुकान बदस्तूर खुली रही। इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था। सभी का आरोप है कि पुलिस की शह पर शराब की दुकान चल रही है। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें