फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Holi: होली पर रोडवेज ने चलाईं अतिरिक्त बसें, पांच रूटों पर होगा संचालन; देखें पूरा चार्ट

Sat, 23 Mar 2024 09:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

Mathura Holi 2024: होली पर रोडवेज  की तरफ से अतिरिक्त बसें चलाईं जा रही हैं। पांच रूटों पर इनका संचालन होगा। यात्रियों को दिक्कत न हो, विभाग इसका भी ध्यान रखेगा। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली मनाने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मथुरा पहुंचते हैं। ऐसे में होली त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा पांच रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन


त्योहार पर यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए निगम द्वारा जयपुर रूट पर 12 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। साधारण दिनों में जयपुर रूट पर 8 बसों संचालन किया जाता है। अब जयपुर रूट पर कुल 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली रूट पर 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। 

इन दिनों में दिल्ली रूट पर चलने वाली कुल बसों की संख्या 25 हो गई है। नोएडा रूट पर आम दिनों में दो बसों का संचालन किया जाता था। अब रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। रूट पर चलने वाली कुल बसों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन


वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक संतोष अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा बरेली और अलीगढ़ रूट पर 10-10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी चालकों-परिचालकों को सवारियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें