फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोहरे में ट्रेनें चल रहीं देरी से, दो दिन में 200 रिजर्वेशन निरस्त

विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर शनिवार को रिजर्वेशन कांउटर पर यात्रियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। कोहरा और धुंध की वजह से रेलवे जंक्शन पर आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। स्पेशल, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस सभी की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। इसके कारण यात्री रिजर्वेशन निरस्त कराकर दूसरे साधनों से गंतव्य के लिए जा रहे हैं। जंक्शन पर दो दिन में 200 यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त कराए हैं।
विज्ञापन

सर्दी के साथ ही सुबह-शाम कोहरा भी छाने लगा है। इसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ रहा है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने लगा है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री रिजर्वेशन निरस्त करा रहे हैं। मथुरा जंक्शन पर आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में फाॅग सेफ्टी डिवाइस लगा रखी है, लेकिन उसके बाद भी ट्रेनें देरी से आ रही हैं।
कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से लोको पायलट को सिग्नल नहीं दिखाई देते हैं, ऐसे में उन्हें ट्रेन की रफ्तार धीमी रखनी पड़ती है। टिकट काउंटर क्लर्क सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 110 और शुक्रवार को 90 यात्रियों ने रिजर्वेशन निरस्त कराए हैं। ट्रेनें देरी से पहुंचने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि रिजर्वेशन निरस्त कराकर यात्री निजी वाहनों के साथ बसों में सफर करके अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जंक्शन आने वाली हमसफर डेढ़ घंटे, सचखंड साढ़े चार घंटे, जबलपुर महाकौशल दो घंटे, हीराकुंड सुपर फास्ट दो घंटे, हजरत निजामुद्दीन स्पेशल तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा एक दर्जन ट्रेनें एक से ड़ेढ घंटे के अंतराल पर स्टेशन आ रही थीं। सबसे अधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ रहा है।
वर्जन

कोहरे के कारण ट्रेनों पर असर पड़ रहा है और देरी से चल रही हैं। इस वजह से यात्री रिजर्वेशन भी निरस्त करा रहे हैं। हालांकि रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें देरी से आने की उद्घोषणा भी कराई जाती है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, एसीएम रेलवे आगरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें