फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शीतकालीन अवकाश के लिए ट्रेनें फुल, नहीं मिल रहीं सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दियों की छुट्टियां मनाने की तैयारी में जुटे लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। मौजूदा ट्रेनों में स्लीपर क्लास में सीटें फुल होने के चलते कोई सीट बुक नहीं हो पा रही है। लोग प्रथम, द्वितीय और इकॉनामी क्लास में सीटों की तलाश कर रहे हैं। यहां उन्हें 100 से 150 की प्रतीक्षा सूची में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

नए साल पर परिवार को पहाड़ों पर गिरती बर्फ और हसीन वादियों की सैर कराने की तमन्ना लिए लोगों ने प्लान बनाया है। वहीं ट्रेनों में सीट न मिलने से परेशानी हो रही है। इससे पूर्व कोहरे के चलते रेल मंत्रालय ने बड़ी संख्या में ट्रेनों का फरवरी 2026 तक संचालन बंद कर दिया है। हालांकि नए साल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग कई स्पेशल ट्रेनों गा संचालन कर सकता है। इन विशेष ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास समेत सभी श्रेणियों का कोच शामिल होंगे। मथुरा से जम्मू जाने वाली मालवा, सर्वोदय, स्वराज, झेलम, अंडमान आदि एक्सप्रेस ट्रेनों से सीट फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें