फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रशिक्षु ही कल का भविष्य करेंगे तैयार

विज्ञापन
स्काउट एंड गाइड शिविर में मौजूद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुगण।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

मथुरा। गोकुल स्थित श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। रविवार को शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं ने गांठ लगाने और पुल बनाने के गुर सीखे।
विज्ञापन

मुख्य आयुक्त डॉ. कमल कौशिक ने कहा कि ये प्रशिक्षु ही कल का भविष्य तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु अपने विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को सीखी हुई गतिविधियों को सिखाएं और अपना दल पंजीकृत कराएं। प्रादेशिक सहायक आयुक्त प्रीति ने भी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अनीता मुद्गल, जिला आयुक्त बुलबुल अंजना शर्मा, जिला आयुक्त कब हरिओम गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त गुरु प्यारी सत्संगी, जिला प्रवक्ता गोवर्धन दास गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त अशोक सोलंकी, मनोज रावत, डॉ. सुनीता गुप्ता, कमलेश चौहान और संजीव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें