फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस से हाथापाई कर ट्रैक्टर छुड़ा ले गया खनन माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। क्षेत्र के कई गांवों में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। शनिवार रात माफिया पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ा ले गया।पुलिस को सूचना मिली कि तीन-चार ट्रैक्टर गांव शाहपुर से अवैध रुप से मिट्टी खनन करके ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना फरह पुलिस छह-सात जवानों के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब खनन माफिया को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर अपने ट्रैक्टर -ट्रॉली ले भागा। घटना का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है। वीडियो एक युवक चार-पांच पुलिसकर्मियों से पहले हाथापाई करता है फिर अपना हाथ छुडाकर भागता नजर आ रहा है।
सीओ रिफाइनरी अपिल कपरवान ने बताया कि बीती रात एक ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह अपना हाथ छुड़ाकर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें