फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा से अलीगढ़ के लिए चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा से अलीगढ़ के लिए जल्दी ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर में बैठक के दौरान सांसद हेमामालिनी ने प्रस्ताव रखा था। इसमें उन्होंने अलीगढ़ से मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेल लाइन विस्तार करने की मांग रखी थी। रेलवे ने इसके सर्वे की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया है कि मथुरा-कासगंज के लिए हाथरस होते हुए ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन अलीगढ़ जाने वाले यात्री व श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं है। अब रेलवे ने हाथरस के मेंडू स्टेशन से अलीगढ़ तक रेल लाइन बिछाने से पहले सर्वे की अनुमति दी है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों ने विशेषज्ञों की टीम गठित की है। उन्होंने बताया है जल्दी ही मथुरा से अलीगढ़ के लिए रेल सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें