फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खारी नदी पुल पर कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
-री-गर्डरिंग कार्य के कारण समस्या, एक ट्रेन का मार्ग बदला, यात्री परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। आगरा मंडल में खारी नदी पुल पर गर्डर री-गर्डरिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे ने ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कार्य से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार एक ट्रेन का मार्ग बदला गया है। उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस का संचालन आगरा कैंट स्टेशन तक ही सीमित रहेगा। ट्रेन संख्या 12171 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस 30 नवंबर को बदले मार्ग से जाएगी। यह ट्रेन बीना-रुठियाई-सोगरिया-मथुरा जंक्शन होकर संचालित होगी। इस दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैंट स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं रहेगा। ट्रेन संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 29 नवंबर से एक दिसंबर तक आगरा कैंट स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आगरा कैंट स्टेशन से ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने यात्रियों से अपील की है। यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें। गर्डर री-गर्डरिंग का कार्य समय पर पूरा होने के बाद गाड़ियों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें