फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जिम्मेदारी : असीम अरुण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब के जालंधर से काशी के लिए निकाली गई समरसता संकल्प यात्रा का रविवार को प्रकाश फार्म हाउस पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण और विधायक पूरन प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संत रविदास जी के समानता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है। संत रविदास ने ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां किसी के साथ भेदभाव न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प में भी यही भावना निहित है। उन्होंने लोगों से संत रविदास के विचारों पर चर्चा करने की अपील की। यह यात्रा 18 तारीख को जालंधर से शुरू हुई थी। यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंची है। सहारनपुर और मेरठ के बाद मथुरा में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद यह यात्रा काशी के लिए रवाना होगी। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि संत रविदास समाज के गौरव और आराध्य हैं। उनकी जयंती पर मंत्री का सानिध्य मिलना गर्व की बात है। सरकार संतों के सम्मान और विचारों के प्रचार के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में शिवेश कुमार, राजू यादव और पंकज प्रकाश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें