फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नरहौली चौराहे पर कार को बचाने में हाइट बैरियर से टकराया ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाने के सामने नरहौली चौराहे पर मंगलवार को यू-टर्न ले रही बैगनआर कार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर हाइट बैरियर से टकरा गया। हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गए, जबकि ट्रेलर का चालक और परिचालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। करीब एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नरहौली चौराहे पर एक बैगनआर कार यू-टर्न ले रही थी। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाइट बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइट बैरियर टूटकर दूर जाकर गिरा। कार सवारों की जान बच गई, लेकिन ट्रेलर के चालक और परिचालक घायल हो गए। पुलिस ने घायल चालक और परिचालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया है कि पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे से हटवा कर जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें