फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भयानक हादसा: दो हिस्सों में टूट गया ट्रैक्टर, ट्रक के नीचे दबा चालक; मौत का मंजर देख कांप गए लोग

Sat, 06 Jun 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रक की रफ्तार और जोरदार टक्कर के चलते चालक वाहन में ही फंस गया और मौके पर ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मथुरा में भयानक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के समीप शुनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और चालक ट्रक के नीचे दब गया।
विज्ञापन





प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेश पुत्र देवी चरण (26 वर्ष) निवासी ग्राम मकदूमपुर, थाना नौहझील, ट्रैक्टर से ईंटें लेकर मथुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीएलए गेट नंबर-2 के समीप पीछे से आ रहा ट्रक आगे चल रहे ट्रैक्टर में घुस गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में मुनेश ट्रक के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चालक के ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण उसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद मुनेश को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक को भी कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें