फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रेलवे ने मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियां शुरू कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने इस संबंध में पत्राचार किया है।
विज्ञापन

मेले के दौरान टिकट काउंटरों पर लोगों की कतारों को नियंत्रित करने और यात्रियों की सहायता के लिए वाणिज्य विभाग ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से 45 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और स्टेशनों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ ने 80 अतिरिक्त जवानों की मांग भेजी है। वही स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने सबसे ज्यादा 120 अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता जताई है।
स्टेशन पर विभिन्न स्थानों से घुसने की कोशिश करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए लोहे की चादर लगाकर चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मेले में भीड़ को लेकर व्यापक प्रबंधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें