फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधाकुंड में वन-वे रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। राधाकुंड में 1 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे आयोजित होने वाले अहोई अष्टमी महास्नान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रहेगी वहीं यातायात व्यवस्था वनवे की गई है।
विज्ञापन

गोवर्धन एसडीएम सलोनी गौतम ने बताया कि मेले को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही वन-वे रहेगी। राधाकुंड में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश 100 फुटा रोड गौरा धाम कॉलोनी होते हुए होगा। इसके बाद श्रद्धालु रामलीला मैदान पहुंचेंगे। रामलीला मैदान से सीधे वन-वे मार्ग से होकर राधाकुंड तक जाएंगे।
कुंड में प्रवेश के दो एंट्री पॉइंट बनाए गए है। पहला गोपाल घाट, दूसरा राधारमण मंदिर के सामने से। स्नान करने के पश्चात श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए भी दो अलग मार्ग तय किए गए है। लोग छोटे हनुमान मंदिर की तरफ से तथा संगम मार्ग कंट्रोल रूम की तरफ से बाहर निकलेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई, थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र, शरद त्यागी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें