फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्क में सिखाए जाएंगे यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए यातायात पार्क स्थापित किया जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए यातायात विभाग को भरतपुर रोड पर गांव तारसी में 1.3 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है। ट्रैफिक पार्क का खाका तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पार्क में स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोग, एनसीसी कैडेट और पुलिस कर्मियों को यातायात के नियमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्क में मिनी सड़क, चौराहे, ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, पैदल यात्री मार्ग, लेन व रोड मार्किंग और गोल चक्कर बनाए जाएंगे। यहां बच्चे और युवा सड़कों पर यातायात संकेत, सिग्नल और सड़क पार करने के सही तरीके को समझ सकेंगे।
यातायात विभाग ने ट्रैफिक पार्क स्थापित करने के लिए नगर निगम से भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा था। बीते दिनों हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में ट्रैफिक पार्क बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। एसपी यातायात राजेश तिवारी ने बताया कि निर्माण संबंधी प्रस्ताव को शासन से अनुमति मिलने के बाद पार्क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ रहा हादसों का ग्राफ
आंकड़ों के मुताबिक जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार चिंता बढ़ा रहा है। वर्ष 2024 में जिले में 1035 हादसों में 591 लोगों की जान गई, जबकि 2025 में 1210 दुर्घटनाओं में 698 लोगों ने जान गंवाई। हालांकि वर्ष 2026 में जनवरी से सितंबर तक 950 हादसे और 524 मौतें दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें