फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुल निर्माण के चलते बीएसए रोड पर रूट डायवर्ट, राहगीरों की बढ़ेगी दिक्कत; डीएम ने अफसरों संग की बैठक

Thu, 18 Jun 2026 11:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जिलाधिकारी ने यातायात विभाग को डायवर्जन प्लान बनाने के साथ आवागमन व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर आयुक्त जग प्रवेश से जलभराव आदि कार्य में सहयोग करने को कहा है। 
विज्ञापन
अफसरों संग बैठक करते डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नए बस स्टैंड के समीप रेलवे द्वारा बिछाई जा रही नई लाइन के लिए पुल का निर्माण कराने के कारण आने वाले दिनों में राहगीरों को समस्या झेलनी पड़ेगी। एक सप्ताह तक एक साइड पर आवागमन बंद रहेगा। इसी तरह अगले सात दिन दूसरी साइड पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम चंद्रप्रकाश ने रेलवे, नगर निगम और यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यालय में बैठक की। उन्होंने यातायात विभाग को डायवर्जन प्लान बनाने के साथ आवागमन व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नगर आयुक्त जग प्रवेश से जलभराव आदि कार्य में सहयोग करने को कहा है। 

रेलवे अधिकारियों ने डीएम को बताया कि रेलवे द्वारा डाली जा रही नई लाइन का कार्य अब युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। इसके लिए नए बस स्टैंड पर पुल निर्माण का कार्य होना है। ये कार्य जल्द शुरू होगा। कार्य शुरू कराने के लिए यातायात व्यवस्थित करना आवश्यक है। ये कार्य 15 दिन चलेगा। इसीलिए उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान रूट डायवर्जन करने की मांग की है। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसपी सिटी राजीव कुमार, एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें