हरियाली तीज पर सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण हिंडोले के दर्शन, हरियाली तीज मेला में व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने वृंदावन शहर को तीन जोन, 6 सेक्टर में बांटा है। तीनों जोन के प्रभारी एडीएम बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर की कमान छह-छह घंटे के लिए 24 मजिस्ट्रेटों को दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को कानून व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है। सोमवार को वृंदावन में बाहरी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
सावन मास के दौरान वृंदावन में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचते हैं। एसएसपी राकेश कुमार सिंह ने रविवार को फोगला आश्रम में बैठक कर हरियाली तीज मेला की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मेला क्षेत्र में 5 क्षेत्राधिकारी, 10 एसओ, 41 उपनिरीक्षक, 110 हैड कांस्टेबल, 460 सिपाही, 4 महिला दरोगा, 47 महिला सिपाही, 1 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। सादा कपड़ों में अतिरिक्त पुलिस बल भी होगा। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने रविवार की शाम बांकेबिहारी मंदिर के आसपास जांच की।
छह पार्किंग, 14 बैरियर
हरियाली तीज मेला पर पिछले वर्ष की अपेक्षा यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई पार्किंग व्यवस्था में शहर के प्रवेश मार्गाें पर 14 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनसे आगे वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
यहां हैं पार्किंग
-मां वैष्णो देवी, छटीकरा मार्ग
-रुक्मणि बिहार, छटीकरा मार्ग
-जदौन पार्किंग, वीआईपी रोड
-वीआईपी पार्किंग
-ब्रजवासी अहाता, मथुरा रोड
-यमुना पार प्रभु मायाधाम पार्किंग
यहां लगाए बैरियर
- एनएच-02 छटीकरा तिराहा
-रुक्मणि बिहार
-रुक्मणि बिहार, बुर्जा रोड
-सौ फुटा छटीकरा रोड
-छ: शिखर मंदिर
-चीरघाट
-परिक्रमा मार्ग आनंद वाटिका
-सोह्म आश्रम रेलवे लाइन
-सौ शय्या अस्पताल
-ब्रजवासी अहाता मथुरा रोड
-कैलाश नगर कच्चा मार्ग
-कैलाश नगर कच्चा मार्ग, सौ शय्या अस्पताल मार्ग
-पानी गांव पुल बैरियर
-यमुना पार प्रभु मायाधाम
....................................
सेक्टर की व्यवस्था
-बांकेबिहारी मंदिर के अंदर की व्यवस्था दिन में एसडीएम राजेश कुमार और डिप्टी कलक्टर सुरेन्द्र सिंह, शाम छह बजे से डिप्टी कलक्टर रामसेवक द्विवेदी और तहसीलदार राजकुमार सिंह यादव के जिम्मे रहेगी।
-बांकेबिहारी मंदिर के बाहर दिन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चंद्रविजय सिंह और एसडीएम रामअरज यादव और शाम से डिप्टी कलक्टर सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम अंजनी कुमार रहेंगे।
-अटल्ला चौकी से बिहारी जी के मंदिर लोई बाजार, सीएफडी वनखंडी, मिर्जापुर वाली धर्मशाला तक की व्यवस्थाएं दिन में जिला प्रोवेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला बंदोबस्त अधिकारी राजकमल यादव और शाम को तहसीलदार न्यायिक मुन्ना सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार पर रहेंगी।
-धौरेरा से कात्यायनी मंदिर, रंगजी मंदिर, परिक्रमा मार्ग और केसीघाट तक की व्यवस्था की जिम्मेदारी दिन में तहसीलदार महावन दवेन्द्र पाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार और शाम को तहसीलदार छाता वीरेन्द्र शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार को दी गई है।
-छटीकरा से विद्यापीठ तक की व्यवस्था तहसीलदार मथुरा बृजपाल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र यादव दिन में और शाम को तहसीलदार मांट राजित राम यादव, जिला बचत अधिकारी आरके अग्रवाल पर रहेगी।
-पानीगांव रोड और रोड के पार्किंग स्थल पर सेक्टर मजिस्ट्रेट दिन में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, एई पीडब्ल्यूडी बीसी मिश्रा और शाम को डीएसओ केपी मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. उमाशंकर को बनाया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन अफसर रिजर्व में तैनात किए गए हैं।