मथुरा। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स के ‘संवाद ही समाधान’ कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दुख का विषय है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों की बात कर रहे हैं, जबकि ये समस्याएं तो अब रहनी ही नहीं चाहिए। इसके लिए वह संबंधित विभागों के संग प्रत्येक माह बैठक कर दूर करेंगे। व्यापारियों ने बिजली और जाम की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने दिव्य और भव्य मथुरा का संकल्प दोहराया।
नेशनल चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि पूरा विश्व व खासकर पड़ोसी देश किसी न किसी रूप में परेशान हैं लेकिन भारत तरक्की की राह पर चल रहा है। जरूरत कदम से कदम मिलाकर चलने की है। उन्होंने सड़क, जाम की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान दुष्यंत अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, महेश खंडेलवाल, विनोद गर्ग, नवीन मित्तल ने विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
इस मौके पर महापौर मुकेश आर्य बंधु, एमवीडीए सचिव राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र रामेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत आनंद प्रकाश शुक्ल आदि अधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष राजेश बजाज ने की और संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र हाथीवाले ने किया। महामंत्री मनीष शोरावाला, चौधरी दीनानाथ अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
मनीष गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, करण मित्तल, विपिन सिंघल, शशी भानु गर्ग, मुकेश अग्रवाल, प्रहलाद खंडेलवाल, अमित जैन, आशुतोष गर्ग, राम प्रकाश अग्रवाल, तुषार गोयल, अनिल खंडेलवाल, विजय शोरावाला, जुगल किशोर, किशोर भरतिया, वीरेंद्र गोयल शोरावाला, दीपक गोयल, अमित अग्रवाल, उमेश जुगसाना, जितेंद्र अग्रवाल, पुनीत माटा, शैलेश, गोविंद प्रसाद, केके अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अरविंद, बकुल बंसल, पंकज मित्तल मुरारीलाल, अंकित बंसल, विजय गोयल आदि मौजूद थे।
डीएम ने विकास कार्यों की तस्वीर पेश की
डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा, राया से वृंदावन के लिए फोनलेन सड़क, वृंदावन में जाम से निपटने के तरीके, मथुरा-वृंदावन के बीच सड़क का निर्माण पूरा करने, मथुरा से गोवर्धन के बीच फोन लेन सड़क का निर्माण शुरू समेत विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आने वाले समय में मथुरा में बहुत सारे विकास के कार्य दिखेंगे।
एमवीडीए सचिव ने भावी योजनाएं बताईं
मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने प्राधिकरण की महायोजना के बारे में बताया। महायोजना २०३१ में उद्योगों को बढ़ावा देना, शहर की जरूरतों के हिसाब से परियोजनाएं लाने, हरियाली को बढ़ाने, पर्यटकों को लुभाने के लिए विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही कहा कि लोगों के सहयोग से बाजार का सौंदर्यीकरण समेत अन्य कार्य भी किए जाएंगे।