फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारी नाराज, गेस्ट हाउस में लगी सील तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास क्षेत्रों में शनिवार को मानकों को ताक पर रखकर चलने वाले होटल-गेस्ट हाउसों पर कार्रवाई की गई। टीम ने कई होटल व गेस्ट हाउसों को सील कर दिए। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दो गेस्ट हाउस में लगी सील जबरन तोड़ दी। इससे विवाद बढ़ गया और व्यापारियों की टीम से नोकझोंक हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि वह फायर एनओसी और एमवीडीए के मानकों को पूरा कराने के लिए पिछले कई महीनों से संबंधित विभागों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी फाइलों को अटकाकर बैठे हैं। सुनवाई करने के बजाय सीधे सीलिंग की कार्रवाई करना व्यापार और उनके रोजगार को तरह बर्बाद करने जैसा है। हालांकि टीम ने दर्जनभर होटल व गेस्ट हाउसों को सील कर सभी को चेतावनी नोटिस थमाया। अधिकारियों ने साफ कहा है कि सुरक्षा और मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
200 से अधिक होटल व गेस्ट हाउसों की सूची तैयार
अधिकारियों के अनुसार, प्रशासन द्वारा गठित टीम ने मथुरा-वृंदावन में बिना मानक चलने वाले 200 से अधिक होटल व गेस्ट हाउसों की सूची बनाई है। इसमें अधिकांश होटलों पर कार्रवाई जारी है। आने वाले दिनों में हाईवे किनारे और धौलीप्याऊ क्षेत्र के साथ-साथ संकरी गलियों में स्थिति धर्मशालाओं के भी मानक चेक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें