सौंख। गोशाला संचालकों की मांग पर डीएम ने भूसे के राजस्थान की ओर जाने पर रोक लगा दी है। इसके वावजूद भूसा से लदे वाहन राजस्थान की ओर धड़ल्ले से जा रहे हैं। डीएम के आदेश हवा में उड़ रहे हैं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
शनिवार की रात राजस्थान सीमा से सैकड़ों भूसा लदे वाहन जाते रहे। भूसा लदे वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। ऐसे में अन्य वाहनों को भी निकलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। छावरिया कोल्ड स्टोर के पास गोरक्षक दल के कार्यकार्ताओं ने राजस्थान की ओर जा रहे भूसा के ट्रैक्टरों को रुकवाया तो कैबिनेट मंत्री के नजदीकी ने कैबिनेट मंत्री का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाया और ट्रैक्टरों को राजस्थान की ओर निकलवा दिया। संवाद