फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रैक्टर ने रौंद दिए बाइक सवार युवक, दोनों की मौके पर ही मौत; अकबरपुर रोड पर हुआ हादसा

Mon, 26 Jan 2026 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के शेरगढ़-अकबरपुर रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने रौंद दिए बाइक सवार युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  शेरगढ़ से एक किलोमीटर दूर शेरगढ़-अकबरपुर रोड पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले दोनों लोग एक ही गांव अस्तोली के रहने वाले थे।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार शेरगढ़ से सामान लेकर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे शेरगढ़-अकबरपुर रोड पर ट्रैक्टर चालक ने रोड पर अचानक ट्रैक्टर घुमा दिया और बाइक सवारों को रौंदते हुए चला गया। हादसे में अस्तोली निवासी बंटी (35) पुत्र रमेश और प्रभु यादव (55) पुत्र बदले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। 

वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को वहां से हटाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें