फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को कुचला, दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर; लाश देख कांप गए लोग

Sun, 22 Mar 2026 04:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ईंटें लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव को देख लोगों की चीख निकल गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट-पानीगांव रोड पर खंड खेड़ा के समीप रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार पानीगांव की ओर से आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवक को मांट की ओर से जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। इससे ट्राॅली में दी ईंटें फैल गईं।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। लोगों की भीड़ माैके पर जुट गई। मृतक की पहचान गांव सौर गुद्दर के हरिओम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें