फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जहरीली हवा ने बढ़ाई बेचैनी, सांस के मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर की आबो-हवा लगातार दो दिन तक जहरीली रहने से लोगों की सांसों पर संकट बढ़ गया। यहां एक्यूआई 200 के पार तक पहुंच गया था। इससे सांस संबंधी मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि मंगलवार को हवा की गति तेज होने से प्रदूषक कण बिखर गए इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

हवा में धूल और बारीक प्रदूषक कणों की अधिकता सांस संबंधी परेशानी बढ़ा सकती है। खासकर पीएम-2.5 जैसे सूक्ष्म कण सांस के साथ फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इनका असर अस्थमा और सांस के रोगियों के साथ बच्चों और बुजुर्गों पर भी अधिक पड़ सकता है। हवा की गति कम होने पर प्रदूषक कण वातावरण में जमा रहते हैं। यहां 22 नवंबर को एक्यूआई 228 और 23 नवंबर को 210 दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई और एक्यूआई घटकर 149 पर पहुंच गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। हवा तेज चलने से इनके फैलाव में मदद मिली और एक्यूआई के स्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि 149 का स्तर भी पूरी तरह स्वच्छ हवा का संकेत नहीं है। ऐसे में सांस के मरीजों को सावधानी बरतने और सुबह-शाम प्रदूषण के दौरान खुले में अधिक देर रहने से बचने की जरूरत है। जिला अस्पताल के फिजीशिन रवि माहेश्वरी ने बताया कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सांस संबंधी मरीजों पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें