फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना को सौगात: 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा पर्यटन सुविधा केंद्र, मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 09 Sep 2024 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना में राधारानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दृष्टि से पर्यटन सुविधा केन्द्र बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। 
 
विज्ञापन
बरसाना - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों की लागत से पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। इससे देशभर से ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के साथ ही कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


बरसाना में दिल्ली एनसीआर सहित देश के कोने-कोने से लाखों धर्म सैलानी आते हैं। उनके ठहरने, पार्किंग की सुविधा के साथ ही खाना बनाने के लिए स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा साढ़े चार करोड़ की लागत से बनने वाले पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए राधा बिहारी इंटर कॉलेज की भूमि प्रस्तावित की गई है। सुविधा केंद्र में एक बार में लगभग दो सौ कार और बस खड़ी हो सकेंगी। पीने के पानी, भोजन बनाने के लिए शेड एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसमें श्रद्धालु ठहरने के साथ ही बस एवं कारों को खड़ा कर सकेंगे और रसोई में सैकड़ों लोगों के लिए भोजन भी तैयार कर सकेंगे।

विज्ञापन


बरसाना में देशभर से बसों में एक साथ बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं ठहरने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें ठहरने, पार्किंग और खाने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है। महंगा किराया के साथ ही पार्किंग शुक्ल देना पड़ता है। पर्यटन सुविधा केंद्र बनने से एकसाथ बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सहज हो जाएंगी।
विज्ञापन


एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि ब्रज के सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने का प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बरसाना में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। इस परियोजना को शासन ने स्वीकृति दे दी। बारिश के मौसम के बाद कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें