मथुरा में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। जिले में दोनों ही कक्षाओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में सेंट फ्रांसिस स्कूल की तान्या चौधरी 98.4 प्रतिशत और 12वीं में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जय सोलंकी ने 92.5 प्रतिशत और भक्तिवेदांत स्कूल के मोहनिश ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।