फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भदावल में तूमौला ने क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर लहराया परचम

विज्ञापन
गांव भदावल में तूमौला की टीम को सम्मानित करते आयोजक। 
विज्ञापन
छाता। गांव भदावल में श्री चौदह राने क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग समापन हुआ। फाइनल में कांटे की टक्कर के बीच तूमौला की टीम ने मेजबान भदावल को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एक फरवरी से शुरू हुए पखवाड़े भर के खेल महोत्सव का अंतिम दिन बेहद रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भदावल की टीम ने निर्धारित ओवरों में 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी तूमौला की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शानदार बल्लेबाजी की और महज 9 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर जीत का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर मथुरा की टीम रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र शर्मा और अन्य लोगों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली तूमौला टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, उपविजेता भदावल को 15 हजार एवं तृतीय स्थान पर रही मथुरा की टीम को 5100 रुपये प्रदान किए गए।
आयोजक कन्हैयालाल पांडे और श्रीधामा पांडे ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना है। सत्यवान पांडे की जीवंत कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखा। इस अवसर पर केशव काका, धनीराम सरपंच, गणेश पाण्डेय, मुरारी लाल, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें