फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में हुई रार, कार्यकारिणी निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ 14 फरवरी को हुए चुनाव के बाद दो पक्षों में रार सामने आई है। चुनाव अधिकारी ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और ईमानदारी से पूर्ण कराने का दावा किया है। चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल आठ नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन


उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने राजीव भवन में पूरी की गई चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी रघुवीर सिंह माहौर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें एक पक्ष जगत सिंह और दूसरा पक्ष राकेश कुमार का है। अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश के साथ अन्य पदों के उम्मीदवार भी थे। उन सभी के नामांकन पत्र भरे थे, जबकि राकेश कुमार ने तीन नामांकन पत्र खरीदे लेकिन एक भी जमा नहीं किया। एक पक्ष चुनाव के लिए तैयार था, जबकि दूसरा पक्ष नहीं आया। मौके पर तनातनी की स्थिति को देखकर पुलिस बल बुला लिया गया। निर्विरोध हुए चुनाव में सत्य प्रकाश जिलाध्यक्ष, जगत चौधरी जिला मंत्री, हरी नरायण कोषाध्यक्ष, यादवेश जिला संगठन मंत्री और चरन सिंह जिला संप्रेक्षक के पद के लिए चुना गया। दूसरी ओर, राकेश कुमार ने बंद कमरे में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे अवैध बताया और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें