फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोंटा गैंग के सदस्यों की हुई पेशी

Fri, 06 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजेश मावी हत्याकांड में शामिल राजेश टोंटा गैंग के सदस्यों की शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी हुई। इसके साथ ही राजकुमार शर्मा को जेल अस्पताल से कारागार में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


कुख्यात ब्रजेश मावी की हाथरस में हत्या करने के आरोप में जेल में निरुद्ध राजेश टोंटा गैंग के मोना ठाकुर, संजू प्रधान, राजकुमार शर्मा, गुड्डन, नईम और टोंटा के दोनों सालों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से मोना ठाकुर को अलीगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया था।

उसके साथ काफी संख्या में अलीगढ़ पुलिस मौजूद रही। शेष अन्य जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं जेल के अस्पताल में उपचार करा रहे राजकुमार शर्मा को शुक्रवार को अस्पताल से कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। एसओ सदर ने बताया कि पेशी के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें