‘टॉयलेट:एक प्रेम कथा’ की शूटिंग का विरोध
- फोटो : Amar Ujala
ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक में ‘टायलेट: एक प्रेमकथा’ में प्राचीन परंपराओं के विपरीत पटकथा पर विरोध जताया गया। रविवार को मोतीझील मार्ग स्थित राम मुद्गल शास्त्री के आवास पर आयोजित बैठक में संघ अध्यक्ष चंद्रलाल शर्मा और महंत हरिबोल बाबा ने कहा कि ऐसे में फिल्म निर्माताओं को ब्रजभूमि में शूटिंग करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। वर्षों से चली आ रही परंपराओं को हम ब्रजवासी टूटने नहीं देंगे। डा. विनोद बनर्जी, स्वामी शेषानंद, श्यामानंद महाराज, स्वामी बालयोगेश्वरांनद, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, राजू द्विवेदी, पं. बनवारी लाल गौड़, ब्रजेश शर्मा, चंद्रमणि पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
बरसाना में महापंचायत आज
नंदगांव-बरसाना में फिल्म ‘टायलेट: एक प्रेमकथा’ की शूटिंग के विरोध में 21 नवंबर को अपराह्न तीन बजे से बरसाना में महापंचायत होगी। नंदगांव, बरसाना के गोस्वामी, ब्रजाचार्य पीठ, संत समाज, अष्टसखियों के गांवों के लोग सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी महापंचायत में हिस्सा लेंगे।